फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: संदिग्ध हालात में दो दोस्तों की मौत, दुकान पर बैठे-बैठे हुई उल्टी और गिर पड़े; फिर नहीं उठे

Tue, 27 Oct 2026 03:59 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर के दूबेपुर ब्लॉक मुख्यालय के पास सोमवार रात दुकान पर बैठे दो दोस्तों की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। मौत की वजह रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर में सोमवार रात संदिग्ध हालात में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों एक दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान उन्हें उल्टी हुई और वे गिर पड़े। घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन


घटना कोतवाली देहात क्षेत्र में दूबेपुर ब्लॉक मुख्यालय के पास की है। मृतकों की पहचान डब्लू चौबे (42) और विजय जायसवाल (30) के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों सोमवार रात करीब नौ बजे भंडारे में शामिल होने के बाद दूबेपुर पहुंचे थे। वे एक दुकान पर बैठे हुए थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। दोनों को उल्टी हुई और वे गिर पड़े। विजय जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डब्लू चौबे को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर दोनों की मौत सड़क हादसे में होने की खबरें प्रसारित होने लगीं। हालांकि, शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उनके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में मौत की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। कोतवाल धर्मवीर सिंह के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया गया कि विजय जायसवाल आर्केस्ट्रा पार्टी से जुड़े थे, जबकि डब्लू चौबे जमीन की खरीद-फरोख्त का काम करते थे। फिलहाल दोनों की अचानक हुई मौत से परिजन और परिचित स्तब्ध हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें