फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईवे पर कार व बाइक की भिड़ंत में दो दोस्तों की मौत

Thu, 19 Mar 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदा। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर जिले की सीमा के निकट ढकवा के पास बुधवार रात करीब 10 बजे एक बाइक पर सवार कोइरीपुर नगर पंचायत के शास्त्रीनगर निवासी शिवा (18), कंचननगर के श्याम अग्रहरि (19) व पंत नगर निवासी साहिल सोनी (19) की अनियंत्रित कार से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल शिवा और श्याम की मौत हो गई, साहिल सोनी को परिजनों ने जौनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों के अनुसार शिवा, श्याम व साहिल दोस्त थे। साहिल कुछ दिनों पहले मुंबई से घर आया था। तीनों बुधवार रात एक बाइक से ढकवा बाजार जाने के लिए निकले। रात्रि करीब 10 बजे तीनों ढकवा बाजार से घर आ रहे थे। तभी सुल्तानपुर जिले की सीमा पर स्थित एक रेस्टोरेंट के सामने लखनऊ की ओर से जा रही अनियंत्रित कार से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने एबुलेंस से तीनों को सीएचसी पीपी कमैचा पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि तीनों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने शिवा व श्याम को मृत घोषित कर दिया। बाइक कौन चला रहा था। यह पता नहीं चल सका है। किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। चांदा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्र ने बताया कि दुर्घटना का स्थल प्रतापगढ़ जिले में आता है। वहां की पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


दो परिवारों में मची चीख-पुकार
कोइरीपुर निवासी हनुमान मोदनवाल के पुत्र शिवा की कोइरीपुर कस्बे में जूते-चप्पल की दुकान है। वह दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई बलराम की मिठाई की दुकान है। वहीं, प्रदीप अग्रहरि का पुत्र श्याम अग्रहरि एक दुकान पर काम करता था। शिवा और श्याम की मौत से दोनों के परिवारों में चीख-पुकार मची है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें