फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार दो छात्राओं को शोहदों ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भुलकी गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह कॉलेज जा रही स्कूटी सवार दो छात्राओं को बाइक सवार शोहदों ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल दोनों छात्राओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दूसरी ओर छात्रा के पिता ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के धरौली गांव की दो छात्राएं सुल्तानपुर स्थित गनपत सहाय डिग्री कॉलेज में स्नातक की पढाई कर रही हैं। दोनों छात्राएं छात्रवृत्ति का फॉर्म जमा करने के लिए बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे स्कूटी से कॉलेज जा रही थीं।
वे छतौना गांव के पास पहुंची थीं। तभी एक बाइक पर सवार तीन शोहदे उनकी स्कूटी के आगे पीछे बाइक लेकर चलने लगे। भुलकी गांव के पास बाइक सवार शोहदों ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों छात्राएं जमीन पर गिरकर घायल हो गईं। छात्राओं के घायल होते ही शोहदे फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना छात्राओं के परिवारीजनों को दी।
विज्ञापन

परिवारीजन मौके पर पहुंचे और घायल दोनों बेटियों को लेकर जिला अस्पताल गए, जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल छात्राओं के पिता ने कोतवाली देहात थाने की पुलिस के साथ ही पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक सवार शोहदों की पहचान की कोशिश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
छात्राओं व महिलाओं के साथ आए दिन हो रही छेड़छाड़ के मामले को बजरंग दल के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुशील सिंह ने गंभीरता से लिया है। सुशील सिंह छात्राओं के पिता के साथ कोतवाल देहात थाने पहुंचे और एसओ से बात की। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बजरंग दल विरोध प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें