फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो फीडरों की आपूर्ति 30 घंटे से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शनिवार की हुई बारिश के बाद क्षेत्र के दियरा व ढेमा उपकेंद्र का दो फीडर फॉल्ट में बंद हो गया। काफी शिकायतों के बाद भी दियरा उपकेंद्र के मोतिगरपुर फीडर का फॉल्ट दूर नहीं किया जा सका है। आपूर्ति बाधित होने से 25 हजार आबादी 30 घंटे से परेशान है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में हुई झमाझम बारिश के दौरान दियरा उपकेंद्र के मोतिगरपुर फीडर में फॉल्ट आ गई। खराबी से उपकेंद्र बंद हो गया। शनिवार से ही बिजली नहीं मिलने से ग्रामीण जेई समेत अन्य अधिकारियों को इसकी जानकारी दी लेकिन अभी तक फॉल्ट दूर नहीं हो सका।
बिजली नहीं मिलने से इस फीडर से जुड़ी करीब 15 हजार आबादी परेशान है। बारिश के दौरान ही ढेमा उपकेंद्र का पारसपट्टी फीडर की लाइन ब्रेक डाउन हो गई। ब्रेकडाउन से कई गांवों की आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे जुड़ी करीब 10 हजार आबादी परेशान रही। ग्रामीणों की शिकायत पर रविवार को दोपहर बाद फॉल्ट ठीक करके आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें