फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े में फेंकी गईं एक्सपायर्ड दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। भदैंया सीएचसी से चंद कदम की दूरी पर बुधवार की सुबह ग्रामीण कूड़े के ढेर में भारी मात्रा में दवाएं देखकर दंग रह गए। जांच के दौरान पता चला कि फेंकी गई दवाएं एक्सपायरी हैं, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये है।
विज्ञापन

सीएचसी भदैंया से थोड़ी दूर पर हाईवे किनारे अभियाखुर्द व हनुमानगंज गांव के बीच विश्वकर्मा मंदिर के पास बुधवार को गांव के कुछ लोग मवेशी चराने गए थे। तभी उन्हें काफी मात्रा में दवाएं पड़ी दिखीं। देखते ही देखते मौके पर कई लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि दवाएं एक्सपायरी हैं, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये हैं। मिली दवाओं में एंटी ऑक्सीडेंट, हेल्थ सप्लीमेंट, हेल्थ टॉनिक, लीवर सीरप तथा खांसी के सीरप शामिल हैं।
क्षेत्र में कोरोना के प्रभाव को देखते हुए लोगों में दवाएं फेंके जाने से दहशत का माहौल बना हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधीक्षक डॉ. अजय कुमार सोनी ने बताया की दवाएं सरकारी हैं या नहीं जांच के बाद ही पता चलेगा। वह निजी कंपनी की हैं, तब भी इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें