फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईवे पर हुए हादसे में ट्रक चालक सहित दो की मौत

Thu, 30 Apr 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर बंधुआकला के खोखीपुर के पास बुधवार देर रात ट्रक अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन में पीछे से भिड़ गया। दुर्घटना में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। उस पर सवार चालक अमेठी के नारायणपुर, भाले सुल्तान निवासी शिवनाथ (35) व पूरे भरोसे का पुरवा बाजारशुक्ल निवासी शाह प्रसाद (40) की मौत हो गई। कटर की मदद से दोनों शवों को ट्रक से निकाला गया।
विज्ञापन


बंधुआकला पुलिस के मुताबिक दुर्घटना बुधवार देर रात करीब 12 बजे के बाद हुई है। ट्रक लखनऊ की ओर से आ रहा था। ट्रक पर लिखे नंबर के आधार पर पुलिस ने वाहन स्वामी से संपर्क किया तो पता चला कि ट्रक दिल्ली से प्रदर्शनी का सामान लेकर प्रयागराज जाने के लिए निकला था। मृतकों के परिजन भी ट्रक के आगे दूसरे वाहन से प्रयागराज जा रहे थे।

दुर्घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पर शव की शिनाख्त की गई। ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। बंधुआकला थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें