फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी का फॉर्मासिस्ट समेत दो मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में एक फॉर्मासिस्ट समेत दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएचसी के फॉर्मासिस्ट मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी को सैनिटाइज कराया गया है। दोनों मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गय है।
विज्ञापन

डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ जांच के लिए 346 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 344 निगेटिव व दो पॉजिटिव पाए गए हैं।
जांच में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर में कार्यरत एक फॉर्मासिस्ट भी पॉजिटिव पाया गया है। बस्ती जनपद का मूल निवासी फार्मासिस्ट 28 जून को प्राइवेट कार से सिद्घार्थनगर एक शादी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद 30 जून को वापस लौटा है।
विज्ञापन

इसके बाद एक जुलाई को स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग कराई थी। फॉर्मासिस्ट शुक्रवार को भी सीएचसी पर दवा वितरण कार्य में लगा था। सीएचसी के फॉर्मासिस्ट के पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी को सैनिटाइज कराया है।
इसके साथ ही शहर के शास्त्रीनगर घोसियाना निवासी एक बालिका संक्रमित पाई गई है। बालिका के पिता पहले ही संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद दोनों मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि चार मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 197 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें