फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पॉक्सो कोर्ट से दो दोषियों को तीन साल की सजा

Thu, 05 Nov 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। किशोरी के अपहरण व छेड़खानी के मामले में स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट नीरज श्रीवास्तव की अदालत ने दो दिन पूर्व दोषी ठहराए गए दो अभियुक्तों की सजा पर बृहस्पतिवार को अपना फैसला सुनाया। अदालत ने दोषी विकास व शनि को तीन साल के कठोर कारावास व प्रत्येक को 15 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

धम्मौर थाने के एक गांव की रहने वाली किशोरी के परिजनों ने वर्ष 2021 को स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अभियोजन पक्ष ने स्थानीय थाने के रहने वाले आरोपी विकास व शनि के खिलाफ किशोरी के अपहरण व छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले का ट्रायल स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट नीरज कुमार श्रीवास्तव की अदालत में चला। अदालत ने दोनों आरोपियों को अपहरण, छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के अपराध में दोषी मानते हुए दो दिन पूर्व जेल भेजने का आदेश दिया था। अदालत ने दोनों दोषियों को जिला कारागार से तलब कर उनकी सजा के बिंदु पर फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें