सुल्तानपुर। जिले में सोमवार को एसपी ने छह निरीक्षक, 14 उप निरीक्षक व 59 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। संबंधित को नवीन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने दो सिपाहियों को लाइन हाजिर भी किया है।
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार मिश्र को पुलिस लाइन से डीसीआरबी, आलोक कुमार धीमान को कोतवाली नगर अपराध शाखा का निरीक्षक, दीपक कुशवाहा को अपराध शाखा का इंस्पेक्टर, यदुवीर सिंह को कादीपुर अपराध शाखा का इंस्पेक्टर, कादीपुर के अपराध निरीक्षक सूबेदार यादव को जयसिंहपुर अपराध निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, प्रभारी व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ/ डीसीआरबी के प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह को डायल 112 का प्रभारी बनाया गया है। 59 पुलिसकर्मियों का तबादला पुलिस लाइन से अलग-अलग स्थानों पर किया गया है। वहीं, लंभुआ कोतवाली से कांस्टेबल स्नोद कुमार और चांदा थाने के सिपाही मोहन यादव को दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही के आरोप पर लाइन हाजिर किया गया है।
पुलिस लाइन से थाने भेजे गए उपनिरीक्षक
पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक में चंद्र किशोर यादव को अखंडनगर, कमल कुमार सिंह को कादीपुर, रामनरेश सिंह को करौंदीकला, मोहनलाल पटेल को दोस्तपुर, सतींद्र बहादुर सिंह को हलियापुर, मो. नासिर कुरैशी को बंधुआकला, विद्या सागर को धम्मौर, नवरंग सोनकर को कुड़वार, नदीम अहमद खान को कोतवाली देहात, उमाशंकर यादव को चांदा, विनोद कुमार शर्मा को शिवगढ़, किशोरी लाल को मोतिगरपुर, विपिन कुमार को जयसिंहपुर और हरीश कुमार सिंह को गोसाईंगंज थाना भेजा गया है।