फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से दो किशोरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण में मिट्टी की आवश्यकता के लिए खोदे गए गड्ढे में शुक्रवार को दो किशोर स्नान करते समय डूब गए। साथ में मौजूद अन्य बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब तक दोनों को बाहर निकाला, उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

दोस्तपुर क्षेत्र के धनऊपुर गांव के समीप पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। इसके निर्माण में प्रयोग होने वाली मिट्टी की खोदाई संबंधित कंपनी के कर्मचारियों ने काफी गहराई तक की है। मिट्टी की खुदाई के कारण करीब 15 फिट गहरे गड्ढे में पानी भरा है।
शुक्रवार को धनऊपुर गांव निवासी अंशुमान शुक्ल (17) पुत्र संजय शुक्ल और हिमांशु चौरसिया (14) पुत्र संजय चौरसिया अन्य बच्चों के साथ इसी गड्ढे में स्नान करने पहुंचे थे। स्नान के दौरान अंशुमान और हिमांशु गहरे पानी में डूब गए।
विज्ञापन

उनके साथ में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया तो गांव के लोग भागकर वहां पहुंचे और पानी में डूब चुके दोनों किशोरों की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की बात कही तो मृतक बच्चों के परिवारीजनों ने इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा के बाद दोनों शवों को उनके परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें