करौंदीकलां (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के हिंदुआबाद थहेली निवासी वीरेंद्र निषाद की पत्नी पूजा (22) का शव बृहस्पतिवार की दोपहर घर के अंदर फंदे से लटका पाया गया। परिवारीजनों ने इसकी सूचना पूजा के मायके वालों को दी।
पूजा की मौत के बाद बनकठा बदरुद्दीनपुर निवासी उसके पिता विश्वनाथ निषाद मौके पर पहुंच गए। इस बीच घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। (संवाद)