फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दो बाइकें टकराईं, युवक की मौत, दो घायल

Mon, 18 May 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज। लखनऊ-बलिया हाईवे पर इटकौली पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात करीब 8:25 बजे दो बाइकों की टक्कर हो गई। दुर्घटना में सुल्तानपुर की ओर से जा रहे बाइक सवार कोतवाली नगर के वलीपुर निवासी अमृतलाल (42) की घटनास्थल पर मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दूसरी बाइक पर सवार इशहाकपुर के सौरभ (25) व विजय कुमार (24) भी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वह दोनों घटनास्थल से भाग निकले। लोगों के अनुसार अमृतलाल ने हेलमेट पहना था और दूसरी बाइक पर सवार लोग बिना हेलमेट के थे।

गोसाईगंज थानाध्यक्ष अखंडेदव मिश्र ने बताया कि अमृतलाल को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक ने उनके मृत होने की पुष्टि की है। घटनास्थल से दो क्षतिग्रस्त बाइकें मिली हैं। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



ट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत में युवक घायल
धनपतगंज। स्थानीय कस्बे में सोमवार रात बाइक व ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार वीरान सरैया निवासी शत्रुघ्न प्रजापति (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। धनपतगंज सीएचसी से उन्हें मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। वहां उनकी हालत नाजुक बनी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक घटनास्थल से भाग निकला। धनपतगंज थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें