फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईवे पर टकराई दो बाइक, तीन युवक जख्मी

Sat, 30 May 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर। लखनऊ-बलिया हाईवे पर स्थित शाहपुर लपटा के पास शनिवार दोपहर करीब दो बजे दो बाइकें आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार शाहपुर लपटा निवासी अवनीश कुमार (30), आशीष कुमार कनौजिया (18), शनि (20) घायल हो गए। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार लोग घटनास्थल से भाग निकले।
विज्ञापन

घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से अवनीश व आशीष को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। बाइक कौन चला रहा था, यह पता नहीं चल सका है। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। मोतिगरपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें