फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: छप्पर गिरने से घायल किसान की मौत

Sat, 30 May 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धम्मौर। उघरपुर में शुक्रवार भोर आंधी व बारिश के दौरान छप्पर गिरने से घायल किसान राजाराम चौहान (60) की शनिवार सुबह मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार राजाराम चौहान रोजाना की तरह बृहस्पतिवार रात घर के सामने बने छप्पर के नीचे सो रहे थे। शुक्रवार भोर करीब चार बजे आंधी-बारिश के दौरान छप्पर अचानक उन पर गिर पड़ा। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां शनिवार भोर चार बजे राजाराम ने दम तोड़ दिया।
शनिवार सुबह लेखपाल राजीव मिश्र व राजस्व निरीक्षक योगेंद्र श्रीवास्तव घटनास्थल पर पहुंचे। धम्मौर थाने के प्रभारी निरीक्षक विपेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन

महुआ का पेड़ गिरने से पांच युवक घायल
लंभुआ। पांडेयपुर गांव में शनिवार दोपहर महुआ का पेड़ अचानक टूटकर गिर पड़ा। पेड़ के नीचे दबकर गांव के सूरज कुमार (24), सुरजीत कुमार (23), शैलेश कुमार (22), संदीप कुमार (20), उमेश कुमार (18) और दिव्यांशु (19) घायल हो गए।
ग्रामीणों ने उन्हें लंभुआ सीएचसी पहुंचाया। वहां से सूरज को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार सभी लोग गांव में स्थित महुआ के पेड़ के नीचे बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी अचानक महुआ का पेड़ गिर पड़ा। अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेजा गया। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें