फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईवे पर टकराई दो बाइकें, मां-बेटा जख्मी

Mon, 28 Sep 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर बेदूपारा पेट्रोल पंप के निकट सोमवार सुबह घर जा रहे बाइक सवार नरेंद्रापुर निवासी मनीष कुमार सिंह (45) व उनकी मां उमा सिंह (60) से पीछे से जा रही दूसरी बाइक टकरा गई। दुर्घटना में मनीष व उनकी मां उमा घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक मनीष चला रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने हेलमेट पहना था। वह अपनी मां को दवा दिलाने बाइक से लंभुआ लेकर आए थे। दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति को चोट नहीं लगी। घायलों को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी लंभुआ पहुंचाया गया। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें