फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: टंकी से चोरी हुए सरिया के साथ दो गिरफ्तार

Sat, 23 Aug 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
ई-रिक्शे पर लदी ​शिवगढ़ गांव से मिली लोहे की सरिया।
विज्ञापन
भदैंया। शिवगढ़ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन पानी की टंकी से चोरी हुई 15 बंडल लोहे की सरिया बुधवार को चौकीदार व उसके सहयोगी के घर बरामद हुआ। कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत शिवगढ़ में पानी की टंकी का निर्माण चल रहा है। कार्यदायी संस्था यूटीएल कंपनी के डीपीएम संजीव दुबे निवासी सतना, मध्य प्रदेश करवा कर रहे हैं। वह बुधवार को निर्माण स्थल पर कार्य का निरीक्षण करने गए थे। वहां से करीब 15 बंडल लोहे की सरिया गायब था।
स्थानीय लोगों से पता चला कि शिवगढ़ गांव निवासी चौकीदार आलोक सिंह ने अज्ञात व्यक्ति के साथ सामान गायब कर दिया था। खोजबीन करने पर आलोक सिंह के घर से सात बंडल व अज्ञात व्यक्ति के घर से आठ बंडल सरिया मिला।
विज्ञापन

बरामद सरिया को निजी वाहन से चौकीदार आलोक सिंह के साथ शिवगढ़ थाने पर लाया गया। थानाध्यक्ष ज्ञानेश दुबे ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी चौकीदार आलोक सिंह व धीरेंद्र कुमार सिंह को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें