पयागीपुर पारेषण उपकेंद्र पर फॉल्ट ठीक करते कर्मी।
धम्मौर। उपकेंद्र काे जाने वाली हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से शुक्रवार अपराह्न तीन बजे धम्मौर उपकेंद्र से जुड़े धम्मौर, बनकेपुर व कूड़धाम तीनों फीडर बंद हो गए। देर शाम तक बिजली गुल रहने से करीब 50 हजार लोगों को बिजली-पानी का संकट झेलना पड़ा। बिजली से संचालित घरेलू उपकरण शोपीस बने रहे। ऊर्जा निगम के कर्मचारी फॉल्ट दुरुस्त करने में जुटे हैं। एसडीओ सौरभ दीक्षित ने बताया कि फॉल्ट दुरुस्त कर रात तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
तीन घंटे बंद रहे दो उपकेंद्र
सुल्तानपुर। पेड़ की डालों की कटाई-छंटाई के लिए शुक्रवार को केएनआई और लोलेपुर उपकेंद्र की बिजली तीन घंटे काटी गई। इस दौरान तार, जर्जर जंपर व इंसुलेटर बदले गए। बिजली आपूर्ति ठप होने से सुबह 9.45 से दोपहर 12.45 बजे तक विनाेबापुरी, केएनआई कस्बा, भुलकी, छतौना, वजूपुर, करोमी, नकराही, ओदरा आदि गांवों व मोहल्लों में बिजली बाधित रही। अधिशासी अभियंता अश्विनी कुमार ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के लिए कटौती की गई थी।