फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाखंडी बाबा को पत्नी समेत किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। एक पाखंडी बाबा और उसकी पत्नी को बल्दीराय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पाखंडी पर नागपंचमी के मौके पर महिलाओं से नृत्य कराने और उनसे दूध मंगाकर खुद और पत्नी को स्नान करवाने का आरोप है। यह तथ्य भी प्रकाश में आया है कि पाखंडी जिन महिलाओं को बच्चे नहीं हो रहे, उन्हें एक साल में बच्चा होने की गारंटी देता था।
विज्ञापन

बल्दीराय थाना क्षेत्र के देवरा गांव के लोगों ने बल्दीराय थाने और यूपी-112 को सूचित किया कि पाखंडी बाबा तेज बहादुर उर्फ चंपकलाल गांव में पाखंड फैलाते हुए मजमा लगाए हुए है। गांव निवासी मनोज तिवारी ने बताया कि पाखंडी तेज बहादुर पिछले चार महीने से ओझाई-सोखाई करके लोगों को परेशान कर रहा था। रात को सही से सोने को नहीं मिल रहा था।
इसके बाद पुलिस को सूचित किया तो पुलिस मौके पर आई और उन सबको लेकर गई। गांव के अन्य लोगों ने बताया कि पाखंडी बाबा नागपंचमी के मौके पर सुबह से महिलाओं की भीड़ लगाए हुए था। तेज ध्वनि से डीजे बज रहा था, जिस पर आने वाली महिलाएं नृत्य कर रही? थीं। यहां पहुंचने वाली महिलाएं दूध लेकर आतीं और बाबा व उसकी पत्नी को दूध से नहलातीं।
विज्ञापन

इसका ग्रामीणों ने विरोध किया और पुलिस को सूचित किया। लोगों ने बताया कि बाबा पिछले कुछ समय से यहां ऐसी महिलाओं को बुलाता था जिन्हें संतान नहीं थी। वह महिलाओं को एक साल में बच्चा होने की गारंटी देता था। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर ढोंगी बाबा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें