फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पटेल चौक गोलीकांड के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में गोली कांड के आरोपी राहुल राजपूत (बाएं) व अंकित सिंह - फोटो : पुलिस हिरासत में गोली कांड के आरोपी राहुल राजपूत (बाएं) व अंकित सिंह
विज्ञापन
कादीपुर। कस्बे के पटेल चौक बस स्टेशन के पास ताबड़तोड़ फायरिंग कर तीन युवकों को घायल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार भोर सरायरानी मोड़ के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर दो राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों के बाएं पैर में गोली लग गई। उनके पास से दो असलहे व दो कारतूस मिले हैं। उन्हें कादीपुर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कादीपुर सीओ विनय गौतम ने बताया कि मंगलवार रात पटेल चौक गोलीकांड के मामले में गोपालपुर नमाज गढ़ निवासी आसमा बानो की तहरीर पर तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता मुताबिक, वह मंगलवार रात कादीपुर चौराहे पर अपने भतीजे शाहरुख के साथ दवा लेने गई थीं। वहां पर शाहरुख के दोस्त नईम, एहसान व उज्ज्वल मिल गए। वे सभी बात कर रहे थे। तभी वहां पर पहले से मौजूद अंकित सिंह, राहुल राजपूत, शनि सिंह व दो अज्ञात व्यक्तियों ने शाहरुख पर हमला कर दिया। एहसान, नईम व उज्ज्वल बीच-बचाव करने लगे। तभी अंकित व शनि ने पिस्टल से जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से एहसान, नईम व उज्ज्वल घायल हो गए।
वारदात के बाद आरोपीगण कार से भाग निकले। केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। इसी बीच बुधवार भोर करीब चार बजे पुलिस को पता चला कि सरायरानी मोड़ के पास से हमलावर कार से गुजरने वाले हैं। कादीपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर श्याम सुंदर पुलिस टीम के साथ सरायरानी मोड़ के पास पहुंचे। वहां घेराबंदी की, इसी बीच एक सफेद कार आती दिखी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो उस पर सवार दो लोगों ने कार से उतरकर पुलिस टीम पर असलहे से गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, तो दोनों के बाएं पैर में गोली लगी। इसके बाद उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंकित सिंह व राहुल राजपूत निवासी दुर्गापुर जलालपुर कादीपुर के रूप में हुई। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि अंकित के खिलाफ कादीपुर कोतवाली में तीन व कोतवाली नगर में एक मुकदमा दर्ज है। राहुल राजपूत के आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है। दोनों के खिलाफ पुलिस टीम पर हमले के आरोप में भी केस दर्ज किया गया है। शनि सिंह व दो अन्य अज्ञात की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

होश में आने पर बताया...नशे में चलाई गोली
सुल्तानपुर। कादीपुर के पटेल चौक पर मंगलवार रात दुर्गा पूजा मेले का माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पानी फिर गया। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि पहले सभी एक साथ थे। कादीपुर में वाइन शॉप से देर शाम शराब खरीदी गई। सभी ने शराब पी, इसके बाद वे पटेल चौक पहुंचे। वहां पर मामूली बात में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर आरोपियों ने गोली चला दी। पुलिस के अनुसार, अंकित ने बताया कि उसकी शाहरुख, नईम, एहसान व उज्ज्वल से पहले की कोई दुश्मनी नहीं है। अंकित ने राहुल, शनि व दो अन्य साथियों ने मंगलवार देर शाम कादीपुर कस्बे में ही शराब पीया। इसके बाद वह सभी कार से पटेल चौक पहुंचे। पटेल चौक पर शाहरुख, नईम, एहसान खड़े थे। पानी की बोतल लाने की बात पर अंकित की शाहरुख से कहासुनी हो गई। बात बढ़ गई, तो गाली-गलौज शुरू हो गई। दोनों में हाथापाई होने लगी। इसी बीच वहां उज्ज्वल भी पहुंच गया। विपक्षी हावी होने लगे तो उसने व शनि ने असलहे से गोलियां चला दी थी। फायरिंग के बाद वे सभी घटनास्थल से भागे। इसके बाद शनि व अन्य दो लोग कार से उतरकर कहीं चले गए। होश में आने के बाद उन्हें गलती का एहसास हुआ। अंकित व राहुल भागने की फिराक में थे। इसी बीच सरायरानी मोड़ के पास उनका सामना पुलिस से हो गया।
घायल नईम व उज्ज्वल के खिलाफ भी दर्ज हैं केस
पुलिस के मुताबिक गोलीकांड में घायल नईम के विरुद्ध कादीपुर कोतवाली में पॉक्सो एक्ट व मारपीट के पांच केस दर्ज हैं। वहीं उज्ज्वल सिंह के खिलाफ भी मारपीट का एक केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें