फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: किशोरी के अपहरण व छेड़खानी के दो आरोपी दोषी करार

Wed, 04 Nov 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। किशोरी के अपहरण व छेड़खानी के मामले में स्पेशल जज पाॅक्सो एक्ट नीरज श्रीवास्तव की अदालत ने मंगलवार को अपना फैसला सुनाया। अदालत ने आरोपी विकास और शनि को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषियों को जेल भेजने का आदेश देते हुए सजा पर सुनवाई के लिए पांच नवंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन

धम्मौर थाने के एक गांव की रहने वाली किशोरी के परिजनों ने 2021 को स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अभियोजन पक्ष ने स्थानीय थाने के एक गांव के रहने वाले आरोपी विकास व शनि के खिलाफ किशोरी के अपहरण व छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान आरोपियों के खिलाफ अपहरण, छेड़खानी व पाॅक्सो एक्ट के आरोप की पुष्टि हुई। ट्रायल स्पेशल जज पाॅक्सो एक्ट नीरज कुमार श्रीवास्तव की अदालत में चला। अदालत ने आरोपियों को अपहरण, छेड़खानी व पाॅक्सो एक्ट के अपराध में दोषी मानते हुए जेल भेजने का आदेश दिया है। अदालत ने दोषियों की सजा पर सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार का दिन तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें