फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नलकूप खराब, 200 बीघा फसलों की सिंचाई बाधित

Mon, 23 Feb 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर कला में ​स्थित राजकीय नलकूप।
विज्ञापन
मोतिगरपुर। सुल्तानपुर कला में स्थित राजकीय नलकूप संख्या-70 केजी का मोटर पिछले चार दिनों से खराब पड़ा है। इससे करीब 200 बीघा फसलों की सिंचाई बाधित हो गई है। गेहूं की फसल में बालियां निकलने के समय पानी नहीं मिलने से उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन





किसानों की शिकायत के बाद विभागीय कर्मियों ने नलकूप का मोटर खोल लिया है, लेकिन उसे अभी तक मरम्मत के लिए वर्कशॉप नहीं भेजा गया है। पारसपट्टी, बेलवारी और सुल्तानपुर कला गांवों के किसान फसलों की सिंचाई के लिए परेशान हैं। किसान राजकुमार तिवारी, प्रभुनाथ तिवारी, उदयभान सिंह, बबलू सिंह, उदयराज शुक्ल, मायाराम यादव, महादेव यादव, दयाराम पाल आदि ने विभाग से मोटर की मरम्मत कराकर नलकूप चालू कराने की मांग की है।
विज्ञापन


नलकूप विभाग के सहायक अभियंता महेंद्रराम ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है। जल्द ही मोटर दुरुस्त कराकर नलकूप का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें