करौंदीकला के बूढ़ापुर में वाहनों की लगी कतार। संवाद
करौंदीकला। इब्राहिमपुर-सूरापुर मार्ग पर बूढ़ापुर में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे एक ट्रक डायवर्जन मार्ग में फंस गया। जिससे करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया और भारी वाहनों का आवागमन बाधित हो गया।
पुलिया निर्माण के कारण यहां वैकल्पिक मार्ग बनाया गया था। यह मार्ग पहले से ही क्षतिग्रस्त था और इसमें बड़े गड्ढे थे। दोपहर करीब दो बजे एक ट्रक इन गड्ढों में फंस गया। जिससे चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह रुक गया। इसके साथ ही राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से ट्रक को बाहर निकाला गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो पाया। बड़े वाहन चालक जाम से काफी परेशान दिखे। संवाद