फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालकों ने किया हाईवे जाम, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी) में चुनाव ड्यूटी में लगाए गए वाहन चालकों के सब्र का बांध शनिवार को जवाब दे गया। वाहनों में डीजल और भत्ता न मिलने से क्षुब्ध चालकों ने लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जाफरगंज के पास रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हाईवे ठप होने से जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। करीब एक घंटे तक यात्री कर अधिकारी के समझाने-बुझाने पर चालक शांत हुए।
विज्ञापन



अमेठी जिले में बीते छह अक्तूबर को जिला प्रशासन ने ट्रक समेत कई अन्य वाहनों को पकड़कर चुनाव ड्यूटी के लिए लगाया था। ट्रक चालकों के मुताबिक जिला प्रशासन ने वाहन के पेपर जमाकर 10 अक्बूतर की शाम वाहनों को छोड़ देने की बात कही थी। इस बीच उन्होंने प्रथम चरण का चुनाव संपन्न कराया। शनिवार को ट्रक चालकों को बताया गया कि उनके वाहनों को अब 17 अक्तूबर को चुनाव होने के बाद छोड़ा जाएगा।

ये सुनते ही ट्रक चालक आक्रोशित हो गए और हाईवे पर स्थित जाफरगंज बाजार के सामने ट्रक खड़े कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। चालकों का आरोप था कि पहले चरण के चुनाव में ट्रकों में डीजल बेहद कम दिया गया जबकि उन्हें काफी दूर तक भेजा गया। साथ ही उन्हें भोजन-पानी के लिए मिलने वाला पैसा भी नहीं मिला। हाईवे जाम होने की सूचना पाते ही जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में यात्री कर अधिकारी अवधराज गुप्ता को मौके पर भेजा गया। यात्री कर अधिकारी ने ट्रक चालकों को डीजल और भत्ता दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें