फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कुल्हाड़ी से की थी ट्रक चालक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Feb 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। मदनपुर पनियार निवासी अमित सिंह की गत रविवार देररात धारदार हथियार से हत्या करने वाले आरोपी कामतागंज निवासी दीपक सिंह को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयोग किया गया हथियार कुल्हाड़ी भी पुलिस ने बरामद किया है। आरोपी को पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में पेश किया। इसके बाद वहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन

रविवार देर रात मदनपुर पनियार निवासी अमित सिंह की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार सुबह उनका शव चारपाई पर पड़ा मिला था। मृतक के भाई अजीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अमित की पत्नी शिल्पी सिंह और उसके प्रेमी दीपक सिंह के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। आरोपी शिल्पी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बृहस्पतिवार को लंभुआ पुलिस ने हत्यारोपी दीपक सिंह को कामतागंज शंभूगंज सड़क से गिरफ्तार किया।
लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार के अनुसार हत्यारोपी दीपक ने पुलिस को बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा जनवारी नाथ धाम में अमित सिंह अपनी पत्नी शिल्पी सिंह व साली आरती के साथ दर्शन के लिए गया था। वहां पर वह पहले से ही मौजूद था। अमित सिंह का किसी बात पर अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। उसने शिल्पी को थप्पड़ मार दिया था। यह बात दीपक को नागवार लगी। इसके बाद उसने अमित की हत्या करने का फैसला लिया। आरोपी ने रविवार देर रात पत्नी शिल्पी सिंह के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से अमित सिंह की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह घटनास्थल से भाग निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें