फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गला रेतकर ट्रक चालक की हत्या, खून सनी लाश देख कांप गए गांववाले; पत्नी से पूछताछ जारी

Mon, 16 Feb 2026 10:44 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर में गला रेतकर ट्रक चालक की हत्या कर दी गई। खून सनी लाश देखकर गांववाले कांप गए। पुलिस पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
गला रेतकर ट्रक चालक की हत्या, जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सुल्तानपुर में रविवार रात धारदार हथियार से गला रेतकर ट्रक चालक की हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह खबर फैली तो ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


घटना लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव की है। गांव निवासी ट्रक चालक अमित सिंह (35) की हत्या की गई है। सोमवार सुबह खून से लथपथ शव घर के कमरे में पड़ा मिला। गांववालों को पता चला तो उन्होंने पुलिस और मुंबई में रहने वाले उसके भाई अजित सिंह को बताया।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं। पत्नी और युवक दीपक सिंह पर संदेह है। घटना के बाद से ग्रामीणों में कई तरह की चर्चाएं हैं।  
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि मृतक के भाई अजित सिंह ने अमित की पत्नी शिल्पी सिंह व उसके परिचित दीपक सिंह पर हत्या का संदेह जताया है। आसपास के लोगों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दीपक सिंह व अमित दोस्त थे। दोनों ट्रक चलाते थे। 

उन्होंने बताया कि अजित के आने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। वारदात के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दीपक सिंह के बारे में भी पुलिस पता लगा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें