फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश भरे ट्रक ने तोड़ी बैरीकेडिंग: पुलिस को कुचलने की कोशिश; दरोगा-पुलिसकर्मियों ने गड्ढे में कूदकर बचाई जान

Thu, 14 Nov 2024 10:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

गोवंश भरे ट्रक चालक ने बैरीकेडिंग तोड़ी। यही नहीं पुलिस को कुचलने की कोशिश की। दरोगा व पुलिसकर्मियों ने गड्ढे में कूदकर जान बचाई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। 
विज्ञापन
थाने में खड़ा पकड़ा गया ट्रक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सुल्तानपुर में बुधवार रात गोवंश ले जा रहे ट्रक चालक ने बैरीकेडिंग को तोड़ते हुए पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने गड्ढे में कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस के पीछा करने पर ट्रक चालक समेत सात बदमाश भाग निकले। ट्रक से 21 गोवंश बरामद हुए हैं। घटना करौंदीकला थाना क्षेत्र के कटघर पूरे चौहान गांव के पास की है।

विज्ञापन


करौंदीकला थाने के उपनिरीक्षक संतोष कुमार शुक्ल, सिपाही अशोक यादव, बलराम सिंह, हर्षित यादव बुधवार रात करीब 11 बजे करौंदीकला कस्बा में गश्त पर थे। मुखबिर ने जानकारी दी कि रवनिया मार्ग से एक ट्रक कटघर पूरे चौहान की ओर जा रहा है। ट्रक से गोवंशों को ले जाया जा रहा है। उपनिरीक्षक व अन्य पुलिस कर्मियों को कटघर पूरे चौहान गांव के पास एक ट्रक आता दिखा।

यह भी पढ़ेंः- UP Crime News: खुलेआम एलान करके कर दी अधेड़ की हत्या, 18 घंटे पहले की थी घोषणा... सुलह करो या घर छोड़ो

चालक व अन्य लोग कूदकर भाग निकले

ट्रक को पुलिसकर्मियों ने लोहे का बैरीकेडिंग लगाकर रोकने का प्रयास किया। यह देखकर चालक ने ट्रक की स्पीड और बढ़ा दी। बैरीकेडिंग को तोड़ते हुए ट्रक चालक ने पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। पुलिस कर्मी सड़क के किनारे गड्ढे में कूद गए। इसके बाद घेराबंदी कर ट्रक को कटघरपूरे चौहान गांव गेट के पास रोका गया तो उस पर सवार चालक व अन्य लोग कूदकर भाग निकले।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- खनन अधिकारी से अभद्रता: माफिया ने 10 फीट गहराई तक खोद डाली जमीन, जांच टीम गठित; एससी-एसटी आयोग भी हुआ सक्रिय

21 गोवंश अचेत अवस्था में मिले

ट्रक को प्राइवेट चालक से मगरसनकला गोशाला पहुंचाया गया। ट्रक में 21 गोवंश अचेत अवस्था में मिले। इसमें 17 गाय व चार बैल शामिल हैं। गोवंशों को गोशाला केयरटेकर पंकज कुमार निवासी मगरसनकला थाना करौंदीकला के सुपुर्द किया गया। करौंदीकला थाना के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात चालक समेत सात लोगों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें