फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकराया ट्रक, फुंका केबल बॉक्स

Sun, 06 Apr 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। टीपीनगर उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन के प्रयागराज रेलवे क्राॅसिंग के पास खंभे से शनिवार शाम एक ट्रक टकरा गया। ट्रक के टकराते ही हाईटेंशन लाइन के तीनों तार आपस में टकराने से उपकेंद्र बंद हो गए। हालांकि ट्रक पर सवार लोग बाल-बाल बच गए। करौंदिया माेहल्ले का केबल बॉक्स जल गया। उपकेंद्र बंद होने व केबल बॉक्स जलने से एक घंटे तक करीब 43 हजार आबादी बिजली के लिए परेशान रही।
विज्ञापन


उपकेंद्र बंद होते ही विद्युत कर्मचारी छानबीन में जुट गए। मौके पर विद्युत कर्मियों व अवर अभियंता के पहुंचने के समय ट्रक को लेकर चालक भाग चुका था। सूचना अधिकारियों को देते हुए विद्युत कर्मियों ने तीनों तारों को अलग करने का कार्य शुरू किया।
करीब एक घंटे बाद तीनों तारों को अलग करके फिर उपकेंद्र से चार बजे शाम आपूर्ति बहाल की। टीपीनगर उपकेंद्र के सभी फीडर बंद रहने से करीब 40 हजार आबादी की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

अवर अभियंता जियालाल ने बताया कि मौके पर ट्रक नहीं मिला। शाम को साढ़े तीन बजे डाकखाना उपकेंद्र के पुलिस लाइन फीडर से जुड़े करौंदिया मोहल्ले का केबल बॉक्स जल गया। इससे भट्ठा गली समेत तीन मोहल्लों के ट्रांसफार्मर बंद हो गए।
बिजली कटौती की सूचना पर पहुंचे विद्युत कर्मियों को केबल बॉक्स जला मिला। इसके बाद उसे बदल कर पांच बजे आपूर्ति बहाल की गई। करीब डेढ़ घंटे तक तीन ट्रांसफार्मर बंद रहने से तीन हजार आबादी परेशान रही। अवर अभियंता डीएन प्रसाद ने बताया कि केबल बॉक्स को बदलकर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें