फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र से गुजरने वाले टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
अस्पताल में महिला की हालात नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रक व चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौरीगंज थाने के असुरा गांव निवासी मोहम्मद इदरीश (38) बाइक से पाल का पुरवा निवासी अपनी साली मेराज बानो को साथ लेकर किसी काम के सिलसिले में रविवार सुबह शहर आया था।
शहर से वापस जाते समय टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोदीबाबा पुल पर पीछे से आई तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला।
दुर्घटना में जहां इदरीश की मौके पर ही मौत हो गई वहीं, मेराज बानो गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस के साथ ही परिवारीजनों को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मेराज बानो को अस्पताल पहुंचाते हुए शव को कब्जे में ले लिया। अस्पताल में मेराज बानो का प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक व चालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पांडेय ने केस दर्ज करने की पुष्टि की है।
रविवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत व एक महिला के घायल होने के बाद लोगों ने 108 एंबुलेंस पर फोन कर मदद मांगी।
लेकिन करीब 40 मिनट तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। लोगों के आक्रोश को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक को अपने सरकारी वाहन में मृतक के शव के साथ ही घायल को जिला अस्पताल पहुंचाना पड़ा।
मृतक इदरीश के पुत्र कल्लू की शादी रविवार को होने वाली थी। इदरीश साली के साथ शादी का सामान लेने बाजार आया था। घर में सभी परिवारीजन व रिश्तेदार बारात जाने की तैयारी में जुटे थे कि इदरीश के मौत की सूचना से कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सूचना के बाद कुछ पल पहले तक जहां विवाह की खुशी दिखाई पड़ रही थी वहीं, लोगों के रोने की आवाज ने पूरे गांव को मातम में डाल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें