फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ट्रक और कार में भिड़ंत, पांच श्रद्धालु घायल

Sat, 02 May 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 कोतवाली देहात के कमनगढ़ के पास घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़। स्रोत-
विज्ञापन
भदैंया। अयोध्या-प्रयागराज बाईपास के कमनगढ़ के पास शुक्रवार देर रात 12 बजे कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार सवार झारखंड के पलामू जिले के पंडवा निवासी राहुल कुमार तिवारी (38), कालिंदा देवी (59), नेहा कुमारी (35), सत्यनारायण तिवारी (62) व चालक विकास (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां से नेहा, राहुल व कालिंदा देवी को चिकित्सक ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। कार अयोध्या से वाराणसी जा रही थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार कार में आठ लोग सवार थे। जिसमें तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। लोगों ने बताया कि वह सभी अयोध्या से दर्शन कर वाराणसी जाने के लिए निकले थे। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। रात्रि में हुई दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि ट्रक चालक घटनास्थल से भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। क्षतिग्रस्त कार को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हादसे में मजदूूर की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज
भदैंया। लंभुआ के खड़ुआन निवासी ऊषा देवी के मुताबिक उनके पति बृजलाल गत 30 जनवरी की शाम 5:30 बजे बाइक से प्रिंस कुमार गुप्ता के साथ शिवपुरी चौहारा से (हड़हा) से घर जाने के लिए निकले। रास्ते में सकरसी हरिहरपुर पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ पहुंचाया गया था। चिकित्सक ने उनके पति को मृत घोषित कर दिया था। शिवगढ़ थानाध्यक्ष चंद्रभान वर्मा ने बताया कि दुर्घटना पुरानी है। शुक्रवार को पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें