फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा : सेना के शौर्य को किया नमन

Mon, 19 May 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जयसिंहपुर में शौर्य यात्रा निकालते लोग। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भाजपा अब तीनों सेनाओं के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। रविवार को कादीपुर, सदर, लंभुआ व इसौली विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकालते हुए सेना के शौर्य को नमन किया। भाजपा ने देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर तैनात सैनिकों के पराक्रम व वीरता की सराहना की।
विज्ञापन

चांदा कस्बे में रविवार शाम ब्लॉक प्रमुख सुषमा जायसवाल की अगुवाई में सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार जायसवाल, मुकेश तिवारी, राम लवट द्विवेदी, राणा प्रताप सिंह, प्रताप नारायण ओझा, रमेश द्विवेदी समेत प्रधान व कार्यकर्ता शामिल रहे।
कादीपुर नगर पंचायत में पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य घनश्याम चौहान व नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल की अगुवाई में जूनियर हाईस्कूल से पटेल चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा नेताओं ने सेना के दम-खम को सराहा है। इसमें प्रदीप गुप्ता, लालमणि सिंह, भूपेंद्र पाठक, विक्की वर्मा, प्रो. इंदू शेखर उपाध्याय, मोहित सिंह, सुभाषचंद्र, सर्वेश सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें