फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मुकेश-विनीता को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, उठी न्याय की मांग

Thu, 01 Oct 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
तिकोनिया पार्क में शिक्षक दंपती को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक। स्रोत शिक्षक
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शिक्षक दंपती मुकेश सिंह और विनीता सिंह की हत्या से आक्रोशित शिक्षक समाज ने बृहस्पतिवार को तिकोनिया पार्क में श्रद्धांजलि सभा कर एकजुटता दिखाई। संगठनों के पदाधिकारी और शिक्षक-शिक्षिकाएं सभा में पहुंचे। सभी ने दिवंगत दंपती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और घटना के जल्द खुलासे की मांग उठाई।
विज्ञापन

शिक्षकों ने कहा कि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें कठोर सजा दिलाई जाए। घटना का निष्पक्ष जांच के साथ जल्द खुलासा नहीं होने पर शिक्षक समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा। तिकोनिया पार्क और आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। श्रद्धांजलि सभा में बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने भी पहुंचकर दिवंगत दंपती को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर उमाशंकर सिंह, डॉ. अमित कुमार, मालती सिंह, दिनेश उपाध्याय, राम आशीष मौर्य, अरुण सिंह, अशोक सिंह गौरा, रणवीर सिंह, निजाम खान, राहुल तिवारी, दिनेश चंद्रा, वीरेंद्र नारायण मिश्रा, देवेंद्र त्रिपाठी, संतोष सिंह समेत विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें