फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत दिवस पर याद  किए गए अब्दुल हमीद 

Sun, 10 Sep 2017 10:20 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
पुरस्कार वितरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वीर अब्दुल हमीद की 52 वें शहादत दिवस पर रविवार को शहर के पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में मुशायरा, सेमिनार व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल शायरों ने देशभक्ति के कलाम पेश किए। इस दौरान वीर अब्दुल हमीद के ड्राइवर नसीम शेख ने भी जंग के दौरान सीमा के खास पहलुओं को साझा किया। 
विज्ञापन


रविवार को शहर के पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की 52 वें शहादत दिवस पर मुशायरा सेमिनार व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने वीर अब्दुल हमीद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के ड्राइवर रहे नसीम शेख ने सीमा की पुरानी यादों को उपस्थित लोगों से साझा किया।

मोबीन ने भी वीर अब्दुल हमीद के वीरता की सराहना की। देशभक्ति को लेकर भी उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए। सीआरपीएफ कमांडेट अमित यादव ने देश की सुरक्षा में तैनात जवानों की वीरता व अन्य पहलुओं पर प्रकाश डाला। मुशायरे में प्रतापगढ़ के अनिल मिश्र, जिया कानपुरी, अफजल इलाहाबादी, आजाद प्रतापगढ़ी, खादिम अजमली, अशोक कुंवर समेत कई शायरों ने अपने कलाम पेश किए। कार्यक्रम के आयोजक मकबूल अहमद ने विशिष्टजनों को शॉल व स्मृति चिह्न भेंट करते हुए आभार प्रकट किया। इस मौके पर डॉ. एके सिंह, कमल नयन पांडेय, पूर्व मंत्री डॉ. संदीप शुक्ला, गुलाम दस्तगीर, खुर्शीद अहमद फारुकी, सरफराज अहमद, रिजवान अहमद, जुबेर, इरफान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें