फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बलिदानी अखिलेश की तेरहवीं पर दी श्रद्धांजलि

Wed, 22 Apr 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 मंझना गांव में बलिदानी अ​खिलेश शुक्ल के तेरहवीं में प्रसाद ग्रहण करते टीकरमाफी आश्रम के बच्चे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बंधुआकला। मझना पूरे दुर्गा वैसी में बलिदानी अखिलेश शुक्ल के तेरहवीं कार्यक्रम में बड़ी संख्या पहुंचे लोगों ने श्रद्धांजलि दी। टीकरमाफी आश्रम से गुरुकुल आचार्य डॉ. अनिल व्यास के नेतृत्व में बच्चों ने पहुंचकर सामूहिक भोज ग्रहण किया। अखिलेश शुक्ल जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में 28 मार्च को चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान दुश्मनों की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान आठ अप्रैल को उन्होंने वीरगति प्राप्त की।
विज्ञापन

बुधवार को कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इस दौरान भाजपा नेता ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, रामकृष्ण शुक्ल, हरिकृष्ण शुक्ल, राधे कृष्ण शुक्ल, दुर्गेश शुक्ल, नरेंद्र दुबे, रामेंद्र मिश्र, दिनेश दुबे सहित अन्य लोगों ने बलिदानी अखिलेश शुक्ल को श्रद्धांजलि अर्पित की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें