पयागीपुर। जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से 53वीं सीनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के लिए जिला स्तरीय ट्रायल रविवार को अपराह्न 2:30 बजे से श्याम नगर खेल परिसर में होगा।
विज्ञापन
ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का वजन 85 किलोग्राम या इससे कम होना चाहिए। एसोसिएशन के सचिव महेश कुमार ने बताया कि ट्रायल के समय खिलाड़ियों को हाईस्कूल या जन्म प्रमाण पत्र लाना होगा। फोटो और आधार कार्ड की छायाप्रति भी साथ लानी होगी। चयनित खिलाड़ी 5 से 6 दिसंबर को रायबरेली जिले में होने वाली जोन डी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। संवाद