सुल्तानपुर। खेल निदेशालय की ओर से संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए स्थानीय पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में 12 से 18 जनवरी के बीच विभिन्न खेलों के ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिम्नास्टिक, तैैैराकी, हॉकी, कुश्ती, बैडमिंटन, बास्केटबाल समेत अन्य खेलों के प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं।
स्थानीय पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में 12 से 18 फरवरी के बीच विभिन्न खेलों के जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया है। 12 फरवरी को बालक वर्ग की जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती व हॉकी का ट्रायल होगा।
13 फरवरी को बालिका वर्ग की तैराकी, जिमनास्टिक, कुश्ती व हॉकी का ट्रॉयल होगा। 14 फरवरी को बालक वर्ग की वॉलीबाल, फुटबाल, बैडमिंटन व टेबल टेनिस का ट्रायल होगा। 15 फरवरी को बालिका वर्ग की वॉलीबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस का ट्रायल होगा।
16 फरवरी को बालक वर्ग के क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबाल व तीरंदाजी का ट्रायल होगा। 17 फरवरी को बालिका वर्ग का कबड्डी, बास्केटबाल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स व हैंडबाल खेल का ट्रायल होगा। 18 फरवरी को बालक वर्ग की बाक्सिंग, जूडो व हैंडबॉल का ट्रायल होगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्या ने बताया कि ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ी स्टेडियम स्थित खेल कार्यालय में जानकारी ले सकते हैं। जनपद स्तरीय ट्रायल के बाद मंडल व प्रदेश स्तरीय ट्रायल होगा।