फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल ट्रैक बाधित होने से वरुणा एक्सप्रेस समेत दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वाराणसी-सुल्तानपुर रेल रूट पर बाबतपुर रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार शाम मालगाड़ी के वैगन का खुला दरवाजा रेल ट्रैक किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गया। इससे विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होकर रेल ट्रैक पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

इस कारण सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर रात भर ट्रेनों का संचालन ठप रहा। ट्रैक बाधित होने से लखनऊ से वाराणसी के बीच चलने वाली वरुणा, श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों का रूट डायवर्जन करना पड़ा।
शुक्रवार को सुल्तानपुर-वाराणसी पैसेंजर, वरुणा अप व डाउन एक्सप्रेस समेत दो जोड़ी ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। ट्रेनों का संचालन ठप होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को दिन में इलेक्ट्रिक पोल लगने के बाद रेल यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन

वाराणसी-सुल्तानपुर रेलवे रूट पर बीरापट्टी व पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन के बीच स्थित बाबतपुर रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार की देर शाम वाराणसी की ओर जा रही मालगाड़ी के एक वैगन का खुला हुआ दरवाजा रेल ट्रैक के किनारे विद्युत पोल से टकरा गया।
इससे इलेक्ट्रिक पोल क्षतिग्रस्त होकर रेल ट्रैक पर गिर गया। रेल ट्रैक पर इलेक्ट्रिक पोल गिरने से वाराणसी-सुल्तानपुर के बीच रेल यातायात बाधित हो गया। इसके चलते बृहस्पतिवार को अमृतसर-हावड़ा डाउन, वरुणा डाउन व श्रमजीवी डाउन एक्सप्रेस का रूट डायवर्जन करना पड़ा।
इन सभी ट्रेनों को स्थानीय रेलवे स्टेशन से वाया प्रतापगढ़-जंघई के रास्ते वाराणसी की ओर भेजा गया। देर रात तक बाबतपुर रेलवे ट्रैक के पास गिरे पोल को बनाने का कार्य जारी रहा। कंट्रोल रूम में हादसे की सूचना मिलने के बाद रेलवे की ओर से शुक्रवार को वाराणसी से चलने वाली वरुणा अप व लखनऊ से चलने वाली वरुणा डाउन एक्सप्रेस का संचालन आरंभिक स्टेशनों से निरस्त कर दिया गया।
सुल्तानपुर-वाराणसी अप व डाउन पैसेंजर का भी संचालन आरंभिक स्टेशनों से निरस्त रहा। शुक्रवार की भोर पाटलिपुत्र से उदयपुर तक जाने वाली हमसफर अप एक्सप्रेस को वाराणसी वाया प्रतापगढ़ के रास्ते सुल्तानपुर से लखनऊ रवाना किया गया।
एकात्मता डाउन को भी सुल्तानपुर स्टेशन से प्रतापगढ़ वाया वाराणसी के रास्ते पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन की ओर रवाना किया गया। आनंदविहार से रक्सौल को जाने वाली सद्भावना डाउन एक्सप्रेस को जौनपुर से औड़िहार रेलवे स्टेशन के रास्ते वाराणसी के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें