फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आंधी में पेड़ गिरे, टिनशेड व छप्पर उड़े

Sat, 27 May 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बल्दीराय में सड़क पर गिरा पेड़ व क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आंधी ने शनिवार को जमकर तबाही मचाई। बल्दीराय क्षेत्र में कई पेड़ उखड़ गए। दबकर एक भैंस की मौत हो गई। टिनशेड व छप्पर भी उड़ गए। बिजली के तार व दर्जनों पोल टूटने से दो उपकेंद्र बंद हो गए हैं। करीब 80 हजार की आबादी की बिजली गुल हो गई है।
विज्ञापन



बल्दीराय तहसील क्षेत्र में दोपहर बाद बारिश के साथ आई आंधी ने जमकर तबाही मचाई। हलियापुर में महुआ व यूकेलिप्टस के पेड़ उखड़कर गिर पड़े। पेड़ के नीचे दबकर सलीम की भैंस की मौत हो गई। रामपुर बबुआन में ट्रांसफाॅर्मर का पोल टूट गया। टिनशेड उड़कर दूर जा जा गिरे।


तहसील आए केवटली निवासी विनोद सिंह की बाइक व अधिवक्ता सूर्यकांत की कार पेड़ के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके साथ ही अन्य कई बाइकों को भी नुकसान पहुंचा है। कई गांवों में टिनशेड व छप्पर उड़ गए। बारिश से टिनशेड के नीचे रखा सामान भीग कर बर्बाद हो गया।
विज्ञापन




दोस्तपुर में आंधी आने से नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदों के शपथ ग्रहण के लिए लगा पंडाल टूटकर गिर गया। इससे भगदड़ मच गई। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। धूल भरी आंधी से लोग किनारे दुबक गए। शहर में बारिश से सड़कों पर कीचड़ फैल गया। कुछ जगहों पर जलभराव हो गया।



आंधी से आसपास के गांवों में लगे दर्जन भर से अधिक पोल व तार टूट गए। एचटी लाइन का तार व पोल टूटने से हलियापुर व बल्दीराय स्थित बिजली उपकेंद्र बंद हो गया। कुड़वार व जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र में भी आंधी व बारिश से लोगों को काफी नुकसान हुआ है। कई गांवों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो गई है।


विद्युत वितरण मंडल के मुताबिक आंधी से करीब दर्जन भर पोल व तार टूट गए हैं। सूचना मिलने पर अधीक्षण अभियंता राकेश प्रसाद के निर्देश पर एचटी लाइनों की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया। उन्होंने बताया कि एचटी लाइन को ठीक कराने के बाद ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति व्यवस्था बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें