मोतिगरपुर। दहेज हत्या के मामले में में वांछित चल रहे आरोपी ससुर को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया गया।
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के गोरसरा गांव निवासी संतोष वर्मा की पत्नी प्रिंसी वर्मा (25) की 21 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के शरीर और गले पर चोट के कई निशान पाए गए थे। प्रिंसी वर्मा के मामा की तहरीर पर पुलिस ने 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस ने घटना के दूसरे दिन ही नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि आरोपी ससुर शिवचरन वर्मा और उसका बेटा सर्वेश वर्मा फरार चल रहे थे। शनिवार को पुलिस ने आरोपी ससुर शिवचरण वर्मा को पांडेय बाबा गेट के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।