फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 75 बच्चों का उपचार, 45 डायरिया से पीड़ित

Sat, 17 May 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में लगी मरीजों की कतार।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भीषण गर्मी का असर अब सीधे स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। बच्चों में डायरिया का प्रकोप भी तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की ओपीडी में 75 मरीज डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) से लेकर उल्टी, पेट दर्द की परेशानी लेकर पहुंचे। इसमें से 45 बच्चे डायरिया से प्रभावित मिले। सात बच्चों को भर्ती करना पड़ा। चिकित्सक लोगों को गर्मी में बचने की सलाह भी दे रहे हैं।
विज्ञापन


गर्मी के कारण अस्पताल में उल्टी, दस्त, पेट दर्द व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। पर्चा, दवा कांउटर, ओपीडी, लैब में मरीजों की लंबी कतार थी। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से पेट दर्द, उल्टी, दस्त व डायरिया के मरीजों की संख्या में करीब तीन गुणा इजाफा हुआ है। पहले रोजाना इस तरह के 15 से 20 मरीज आते थे, वहीं अब औसतन 70 से 80 मरीज आ रहे हैं।

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम करन ने कहा कि बच्चों को हर आधे घंटे में पानी पिलाएं। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक घर से बाहर न जाने दें। रसीले फल का सेवन कराएं। बाहर की चीजों को न खिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें