फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे ठप रहा ट्रांसपोर्टनगर विद्युत उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ट्रांसपोर्टनगर विद्युत उपकेंद्र पर रविवार की भोर में अचानक हाईटेंशन लाइन की केबल फुंकने से अचानक सब स्टेशन ठप हो गया। केबल फुंकते ही इससे जुड़े फीडरों की आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन

उपकेंद्र बंद होते ही विद्युत वितरण में खलबली मच गई। इंजीनियरों ने करीब सात घंटे बाद फॉल्ट को दुरुस्त कराकर आपूर्ति चालू कराई। इस बीच करीब सात घंटे तक 40 हजार आबादी की बिजली आपूर्ति ठप रही।
रविवार की भोर करीब साढ़े चार बजे अचानक शहर के पयागीपुर के पास स्थित ट्रांसपोर्ट नगर विद्युत उपकेंद्र का हाईटेेंशन लाइन का केबल फुंक गया। केबल फुंकते ही सब स्टेशन बंद हो गया। उपकेंद्र बंद होते ही विद्युत वितरण में खलबली मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे इंजीनियरों ने कर्मियों को लेकर फॉल्ट की छानबीन शुरू करा दी। घंटे भर से अधिक मशक्कत के बाद केबल फुंका पाया गया। इंजीनियरों के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से केबल अचानक फुंक गई थी। इंजीनियरों ने अपनी देखरेख में केबल को दुरुस्त कराने का कार्य शुरू कराया। इस बीच इससे जुड़े चार फीडरों के उपभोक्ताओं की आपूर्ति ठप रही।
भोर से आपूर्ति बंद रहने से उपकेंद्र क्षेत्र की करीब 40 हजार आबादी परेशान रही। रविवार की छुट्टी की वजह से लोगों को और दिक्कतें झेलनी पड़ीं। खासतौर पर लोगों को पानी के लिए परेशानी हुई। करीब साढ़े 11 बजे दिन में हाईटेंशन लाइन का केबल दुरुस्त हो सका।
इसके बाद आपूर्ति बहाल की गई। अधिशाषी अभियंता प्रथम संजीव कुमार सिंह ने बताया कि केबल फुंकने से सब स्टेशन बंद हुआ था। करीब साढ़े 11 बजे केबल को सही करके आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें