फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुड़वार उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर फुंका

Tue, 20 Oct 2015 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में स्थित विद्युत वितरण उपकेंद्र पर मंगलवार की शाम शॉर्ट सर्किट से तीन एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। ट्रांसफार्मर फुंकते ही दो फीडर से आपूर्ति ठप हो गई है। फीडर बंद होने से 25 हजार की आबादी की आपूर्ति बाधित हो गई है। इसकी वजह से विद्युत वितरण खंड को करीब 25 लाख रुपये की चोट पहुंची है।
विज्ञापन


कस्बे में स्थापित विद्युत वितरण उपकेंद्र पर मंगलवार की शाम एक फीडर का तीन एमवीए का ट्रांसफार्मर अचानक फुंक गया। स्थानीय लोगों की मानें तो शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के बाद ट्रांसफार्मर में आग पकड़ ली और देखते ही देखते लपटें निकलने लगीं। आग लगते ही उपकेंद्र से ट्रांसफार्मर की आपूर्ति बंद कर दी गई। स्थानीय कर्मियों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब एक घंटे तक ट्रांसफार्मर जलता रहा।

इस ट्रांसफार्मर से उपकेंद्र के दो फीडर चलाए जा रहे थे। ट्रांसफार्मर जलने से उपकेंद्र के कुड़वार व भड़रा फीडर की आपूर्ति ठप हो गई है। इसकी वजह से क्षेत्र की 25 हजार की आबादी बिजली गुल हो गई है। ट्रांसफार्मर जलने से विद्युत वितरण खंड को करीब 25 लाख रुपये की चोट पहुंची है। आग लगने से उपकेंद्र के दोनों अन्य फीडरों को भी कुछ नुकसान हुआ है। एसडीओ अंकुर अवस्थी ने बताया कि आग के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चला है। जांच के बाद स्थिति की जानकारी मिल सकेगी। ट्रांसफार्मर जलने की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें