सुल्तानपुर। शहर के एमजीएस चौराहे के पास बृहस्पतिवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा।
कोतवाली नगर क्षेत्र के एमजीएस चौराहे के पास बृहस्पतिवार की दोपहर अचानक एक ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।