फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कॉशन पर गुजारी गईं ट्रेनें

Mon, 23 Nov 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग पर पखरौली रेलवे स्टेशन के पास रविवार को रेलवे पटरी के नीचे लगे घिसे रबर पैड बदलने का काम किया गया। हनुमानगंज रेलवे क्रॉसिंग और पखरौली-हनुमानगंज मार्ग की रेलवे क्रॉसिंग के बीच अप ट्रैक पर दिनभर मरम्मत कार्य चला। इसका उद्देश्य ट्रेनों के गुजरने के दौरान पटरी में होने वाले कंपन और आवाज को कम करना है।
विज्ञापन


रेलवे मेट प्रमोद और शाहिद की देखरेख में 12 कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे रहे। प्रमोद के मुताबिक, रबर पैड घिसने से पटरी में कंपन बढ़ जाता है, जिससे ट्रेन संचालन प्रभावित हो सकता है। पैड बदलने के लिए जैक की मदद से पटरी को ऊपर उठाया गया। इसके बाद पुराने पैड निकालकर उनकी जगह नए पैड लगाए गए। मरम्मत कार्य के दौरान ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया, जिससे ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। इस दौरान ट्रेनों को कॉशन पर गुजारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें