फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गिट्टी-मिट्टी डालकर भर दिए गड्ढे... सफर मुश्किल

Mon, 23 Nov 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बाबूगंज-रामगंज नहर की पटरी पर हुआ गड्ढ़ा। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में गांवों की सड़कों से लेकर हाईवे तक की हालत खस्ताहाल है। लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर चौड़ीकरण के नाम पर गिट्टी और मिट्टी डालकर गड्ढे भर दिए गए हैं। जिला मार्गों से लेकर ग्रामीण सड़कों तक पर जगह-जगह गड्ढे राहगीरों की मुश्किल बढ़ा रहे हैं। जिम्मेदार विभाग कहीं चौड़ीकरण तो कहीं बजट की कमी का हवाला दे रहा है। इसका खामियाजा रोजाना इन सड़कों से गुजरने वाले हजारों लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर बांसगांव से मोतिगरपुर तक चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। करीब 10 किलोमीटर के इस हिस्से में सैकड़ों गड्ढे बन गए हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है और वाहनों की रफ्तार थम गई है। पीडब्ल्यूडी ने चौड़ीकरण का हवाला देते हुए गड्ढों में मिट्टी और गिट्टी डालकर भराव करा दिया है। वाहनों की आवाजाही से गिट्टियां फिर उखड़कर सड़क पर फैल गई हैं। इस मार्ग से रोजाना करीब 10 हजार लोग आवागमन करते हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण उन्हें जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है।

इसी तरह कादीपुर-अखंडनगर मार्ग पर भी गड्ढामुक्त अभियान का असर नहीं दिख रहा है। करीब 14 किलोमीटर लंबी सड़क पर मरम्मत के बाद भरे गए गड्ढे फिर उखड़ गए हैं। इससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



ये सड़कें भी खस्ताहाल
जिले में बिरसिंहपुर-गौसैसिंहपुर मार्ग, दूल्हापुर से नचनिया बाबा, गांगूपुर, दोस्तपुर में नई सब्जी मंडी से निजी स्कूल तक और बाबूगंज से रामगंज बाजार तक पीडब्ल्यूडी की सड़कें गड्ढामुक्त अभियान के बाद भी जर्जर हो गई हैं। कटका-मायंग मार्ग पर भी जगह-जगह गड्ढे बनने लगे हैं, जबकि इस सड़क का निर्माण पिछले साल ही पूरा हुआ था। कटका से आगे अयोध्या हाईवे पर भी गड्ढे बन गए हैं। यही स्थिति जिले के कई अन्य ग्रामीण मार्गों की है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) की 190 सड़कों पर अभी तक गड्ढामुक्त अभियान के तहत काम शुरू नहीं हो सका है।

बाबूगंज-रामगंज नहर की पटरी पर हुआ गड्ढ़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें