फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भावना, कुंभ एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें कई घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्थानीय स्टेशन से होकर गुजरने वाली सद्भावना, कुंभ समेत छह ट्रेनें तय समय से कई घंटे की देरी से रवाना की गईं। प्रमुख ट्रेनों के संचालन में देरी होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गर्मी के समय में स्थानीय स्टेशन से होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों के संचालन में देरी से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पाटलिपुत्र से चंडीगढ़ को जाने वाली पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ अप एक्सप्रेस का संचालन बृहस्पतिवार को तय समय से करीब सवा घंटे की देरी से किया गया। हावड़ा से हरिद्वार तक जाने वाली कुंभ अप एक्सप्रेस तय समय से करीब ढाई घंटे लेट रही।
वरुणा अप एक्सप्रेस भी तय समय से करीब सवा घंटे की देरी से रवाना की गई। रक्सौल से आनंद विहार तक जाने वाली सद्भावना अप एक्सप्रेस तय समय से करीब ढाई घंटे से अधिक लेट रही। इंदौर-राजेंद्रनगर डाउन एक्सप्रेस का संचालन करीब एक घंटे की देरी से किया गया। स्थानीय स्टेशन से होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों के संचालन में देरी होने से भीषण गर्मी में दिन भर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें