सुल्तानपुर। बीडीसी सदस्य हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए तीन नामजद आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। सीजेएम आशारानी सिंह ने तीनों को 17 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजने का आदेश दिया। मामला गोसाईगंज थाने के पांडेयपुर सुरौली गांव से जुड़ा है।
गांव निवासी बीडीसी आशुतोष मिश्र की पिछले दो जुुलाई को पुलिस की मौजूदगी में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक के पिता शिव शंकर मिश्र की तहरीर पर गांव के ही राजेश पांडेय, संजय पांडेय, श्रीकांत पांडेय, जगन्नाथ यादव, सुनील यादव, सुरेंद्र व रज्जन यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए नामजद आरोपियों राजेश पांडेय, संजय पांडेय, व श्रीकांत उर्फ विक्की को बृहस्पतिवार को सीजेएम आशारानी सिंह की कोर्ट में पेश किया। सीजेएम ने तीनों आरोपियों को 17 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।