फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दीपावली पर ट्रेनें व बसें फुल

Sun, 12 Nov 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दीपावली पर परदेसियों की घर वापसी के चलते ट्रेनें व बसें फुल रहीं। सीटों को लेकर दोनों साधनों में मारामारी मची रही। ट्रेनों के जनरल डिब्बों में यात्री ठसाठस भरे रहे। शनिवार को यात्रियों की भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली के लिए सात बसें अतिरिक्त चलाई गई हैं।
विज्ञापन



शुक्रवार और शनिवार को शाहगंज, अयोध्या और वाराणसी रूट पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। इन मार्गों पर 60 अनुबंधित बसें चलाई जा रही हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए शनिवार को इन बसों का एक फेरा बढ़ा दिया गया। परदेसियों के आगमन से जिले में शुक्रवार को यात्रियों के अनुमानित लक्ष्य का आंकड़ा पार हो गया। 17 हजार अनुमानित लक्ष्य की तुलना में 20,240 यात्रियों ने सफर किया।

क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक नागेंद्र पांडेय ने बताया 15.76 लाख रुपये का लक्ष्य निगम ने दिया था। इसकी तुलना में 18,171,40 रुपये प्राप्त हुए हैं। रोडवेज की कुल 116 बसें त्योहार पर चलाई जा रही हैं। बस स्टैंड पर स्टेशन इंचार्ज एनआर सरोज और सीनियर फोरमैन बीके श्रीवास्तव संचालन व्यवस्था में लगे हैं।
विज्ञापन


उधर, सुल्तानपुर से गुजरने वाली ट्रेनें शनिवार को भी पूरी तरह से फुल रहीं। जनरल डिब्बों में पैर रखने तक की जगह नहीं रही। यात्रियों में सीट को लेकर मारामारी मची रही।। वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा सुपरफास्ट, सद्भावना एक्सप्रेस, श्रमजीवी सुपरफास्ट, हिमगिरी एक्सप्रेस, वाराणसी-अहमदाबाद एक्सप्रेस, कुंभ सुपरफास्ट एक्सप्रेस और चंड़ीगढ़-कटिहार स्पेशल से सुल्तानपुर आने वालों की भारी भीड़ रही। इनमें से कुछ ट्रेनें विलंब से संचालित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें