मोतिगरपुर। पौराणिक स्थल दियरा में गोमती तट पर शनिवार को ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके आदि गंगा गोमती की आरती उतारी। दीप जलाकर छोटी दीपावली का शुभारंभ किया गया। छोटी दीपावली पर 2100 दीपों से राम जानकी मंदिर से लेकर दियरा राजघाट तक जगमग किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान कैथवारा कमलेश सिंह, प्रधान दियरा रविंद्र कुमार, बिन्नी, पवन कुमार, रणजीत वर्मा, सिद्धार्थ पांडेय, सुनील कुमार, जनार्दन मिश्रा व शुभम यादव मौजूद रहे।