संयुक्त जिला चिकित्सालय में बुधवार से पांच दिवसीय आशा आवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। हेल्थ एजूकेशन मिशन की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम में चिकित्सक डॉ. राजीव सौरभ ने आशा बहुओं को सुरक्षित प्रसव व पोषण संबधित टिप्स दिए। कार्यक्रम में मौजूद आशा बहुओं को किट भी वितरित की गई।
संयुक्त जिला चिकित्सालय में हेल्थ एजुकेशन मिशन के तत्वाधान में पांच दिवसीय आशा आवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार से शुरू हुआ। कार्यक्रम में मौजूद 30 आशा बहुओं को चिकित्सक डॉ. राजीव सौरभ ने सुरक्षित प्रसव की जानकारी दी। इस मौके पर हेल्थ एजुकेशन ऑफिसर आरए शुक्ल ने आशा बहुओं को पोषण संबधित जानकारी दी। शुक्ल ने कहा कि आशा बहुएं अपने क्षेत्र में गर्भवती महिला व नवजात शिशु का एक रजिस्टर बनाएं।