सुल्तानपुर। कड़ाके की ठंड में घने कोहरे का असर प्रमुख ट्रेेनों के संचालन पर भी पड़ा है। मरुधर डाउन समेत अन्य छह ट्रेनों का संचालन तय समय से कई घंटे की देरी से किया गया।
रक्सौल से आनंद विहार तक जाने वाली सद्भावना अप एक्सप्रेस का संचालन शनिवार को तय समय से करीब साढ़े तीन घंटे की देरी से किया गया। जोधपुर से वाराणसी जाने वाली मरुधर डाउन तय समय से करीब ढाई घंटे विलंब से रही। सद्भरवना डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब एक घंटे देर से रही। नई दिल्ली से वाराणसी को जाने वाली महामना डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब पौने दो घंटे की देरी, जम्मूतवी से वाराणसी को जाने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस करीब एक घंटे और देहरादून से हावड़ा तक जाने वाली कुंभ डाउन एक्सप्रेस का संचालन भी तय समय से करीब एक घंटे विलंब से रवाना किया गया। ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से यात्री परेशान रहे।